कर्णप्रयाग कॉलेज में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन

कर्णप्रयाग (शुक्रवार)। कर्णप्रयाग कॉलेज में शुक्रवार को पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व मुख्य कोषाधिकारी ममूर जहां ने किया। शिविर में 200 से अधिक पारिवारिक पेंशनधारक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। शिविर के दौरान पेंशनधारकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

[Read Also –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सरस मेला 2024 का उद्घाटन]

इस अवसर पर सीएससी, डीएलसी और ऑनलाइन ऐप के माध्यम से घर पर जीवित प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया, IFMS के जरिए पेंशन/पारिवारिक पेंशन की जानकारी दी गई। साथ ही 01 जनवरी 2016 से पहले की सेवानिवृत्त पेंशन/पारिवारिक पेंशन की समीक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना SGHS (गोल्डन कार्ड योजना) के लाभ, ओपीडी और आईपीडी की सुविधाओं, और SGHS के तहत मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों की जानकारी भी दी गई।

 


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment