Uttarakhand News

H.N.B.G.U News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिमालय पुरातत्व संग्रहालय के सौवीनियर शॉप का उद्घाटन

H.N.B.G.U News

H.N.B.G.U News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के हिमालय पुरातत्व और नृवंशविज्ञान संग्रहालय में मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को ‘यूनिवर्सिटी सौवीनियर शॉप’ का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल द्वारा किया गया।

इस सौवीनियर शॉप में संग्रहालय में रखी गई पुरातात्विक कलाकृतियों के 3D मॉडल विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों और जन सामान्य के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। यह 3D मॉडल विश्वविद्यालय के शोध और परास्नातक छात्र-छात्राओं द्वारा 3D स्कैनिंग और 3D प्रिंटिंग तकनीक से बनाए जा रहे हैं।

[इसे भी पढ़ें – गंगा में गिरे ट्रक से चालक दम्पति के शव बरामद, 31 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन]

इस पहल का उद्देश्य हिमालय की धरोहरों को डिजिटाइजेशन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाना है। संग्रहालय में रखी गई विभिन्न पुरातात्विक वस्तुओं को 3D स्कैनिंग और प्रिंटिंग द्वारा संरक्षित और प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे लोग इन धरोहरों का अनुभव कर सकें। यह शॉप विश्वविद्यालय के कार्य दिवसों में खुली रहेगी।

 

 


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

One response to “H.N.B.G.U News : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हिमालय पुरातत्व संग्रहालय के सौवीनियर शॉप का उद्घाटन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *