Uttarakhand News

राज्यपाल पहुंचे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, किए भगवान के दर्शन और विकास कार्यों का लिया जायजा

राज्यपाल पहुंचे बदरीनाथ और केदारनाथ धाम, किए भगवान के दर्शन और विकास कार्यों का लिया जायजा

बदरीनाथ/केदारनाथ: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने सोमवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का दौरा किया, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस पवित्र यात्रा के दौरान उन्होंने भगवान से समस्त उत्तराखंडवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की प्रार्थना की।

राज्यपाल बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचने पर पुलिस जवानों से गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त कर माणा गांव की महिलाओं से भी मिले और उन्हें अभिवादन किया। बदरीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और इसे धाम के दिव्य एवं भव्य स्वरूप में बदलाव का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

[यह भी पढ़ें: अब साल में तीन बार फ्री मिलेंगे LPG गैस सिलेंडर, जानें कैबिनेट के अन्य फैसले]

इसके बाद राज्यपाल केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया और धाम की अलौकिक ऊर्जा व दिव्यता का अनुभव किया। उन्होंने जिलाधिकारी से केदारनाथ और बदरीनाथ दोनों धामों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली और कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कठिन परिस्थितियों में इन कार्यों को अंजाम दे रहे अधिकारियों, इंजीनियरों और श्रमिकों के समर्पण की सराहना की, जो धामों को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

राज्यपाल ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यात्रा का अनुभव भी सुखद होगा।

 

[यह भी पढ़ें:  शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा विवाद, 70 से अधिक महिला अभ्यर्थियों का चयन होगा रद्द]

 


अगर आपको Uttarakhand News से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *