उत्तरकाशी: जोशियाड़ा हेलीपैड से शुरू होगी देहरादून-उत्तरकाशी हेलीसेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Spread the love
उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में नवनिर्मित हेलीपैड से देहरादून-उत्तरकाशी के बीच हेलीसेवा का संचालन गुरुवार, 7 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस महत्वपूर्ण सेवा की शुरुआत से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन को भी गति मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य न केवल यात्रा को सुगम बनाना है, बल्कि उत्तरकाशी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना भी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तरकाशी आगमन पर नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उनका जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, जन-प्रतिनिधियों और पारंपरिक परिधानों में सजे ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और फूलमालाओं व पुष्पवर्षा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस हेलीसेवा के संचालन से उत्तरकाशी तक पहुंचना अब और अधिक सुलभ हो जाएगा, जिससे स्थानीय व्यवसायों को नई ऊर्जा मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र में इस कदम के चलते स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान होगा।

 


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment