देहरादून में चिकित्सा संघ का भव्य शपथ ग्रहण, 150 चिकित्सक सम्मानित, सरकार ने दिए बड़े आश्वासन

Spread the love

देहरादून में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण अधिवेशन भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों की शपथ लेकर संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मंत्री ने चिकित्सकों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए समय से डीपीसी, एसडीएसपी में राहत, चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु जिला एवं उप जिला अस्पतालों में पुलिस चौकी स्थापना, दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टर कॉलोनी निर्माण और परफॉर्मेंस आधारित पोस्टिंग की व्यवस्था लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही दुर्गम व सुगम क्षेत्रों के निर्धारण को राज्य स्तर पर तय करने पर जोर दिया। अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 150 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। अधिवेशन में डॉ. रमेश कुंवर ने अध्यक्ष और डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव पद की शपथ ली, जबकि अन्य पदाधिकारियों ने भी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन की भावी योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में महासचिव डॉ. यशपाल तोमर ने सभी अतिथियों और प्रदेशभर से आए चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube को भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment