Dehradun Literature Festival 2026: साहित्य, सिनेमा, संगीत और कला के चाहने वालों के लिए देहरादून में आज से तीन दिन का खास उत्सव शुरू हो रहा है। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (DDLF) का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल में किया जा रहा है, जिसमें देश की कई जानी-मानी हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी।

इस बार की थीम: लाइफ, लिटरेचर, लेगेसी
महोत्सव की इस साल की थीम “लाइफ, लिटरेचर, लेगेसी” रखी गई है। इसके तहत जीवन के अनुभवों, साहित्यिक विरासत और रचनात्मकता के समाज पर असर जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कहानी, संगीत और सिनेमा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी इस बार खास जगह दी गई है।
ये हस्तियां होंगी शामिल
- संगीतकार एआर रहमान
- फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली
- संगीतकार-निर्देशक विशाल भारद्वाज और गायिका रेखा भारद्वाज
- अभिनेत्री शबाना आजमी और रत्ना पाठक शाह
- अभिनेता राज बब्बर
फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण एआर रहमान और इम्तियाज अली के बीच पहली बार होने वाला संवाद रहेगा, जिसमें सिनेमा, संगीत और कहानी कहने की कला पर बात होगी।
पहाड़ के अस्पतालों के लिए ‘दुआ’ पहल
महोत्सव में “दुआ – देहरादून यूनाइटेड आर्टिस्ट्स” नाम से एक नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत संगीत कार्यक्रमों से धन जुटाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल उत्तराखंड के दूरदराज और पर्वतीय इलाकों के अस्पतालों को मजबूत करने में होगा। शाम को होने वाली संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से मिलने वाली राशि भी सामाजिक कार्यों में लगाई जाएगी।
रस्किन बॉन्ड के पहले उपन्यास के 70 साल
मसूरी में रहने वाले मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड के पहले उपन्यास “द रूम ऑन द रूफ” (1956) के 70 साल पूरे होने पर पहले दिन इसका विशेष चित्रकथा संस्करण जारी किया जाएगा।
सम्मान और विशेष सत्र
वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को कुमाऊं की प्रसिद्ध लेखिका शिवानी के नाम पर स्थापित “शिवानी – आयरन लेडी ऑफ द हिल्स” सम्मान दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पीपल बाबा को “गार्डियंस ऑफ द हिमालयाज” सम्मान मिलेगा। नई प्रतिभाओं के लिए रस्किन बॉन्ड लिटरेरी अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित पुस्तक “ये दिल मांगे मोर” पर विशेष चर्चा होगी।
FAQ
प्रश्न: देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल 2026 कब और कहां हो रहा है?
उत्तर: 27 से 29 नवंबर 2026 तक, दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून में।
प्रश्न: फेस्टिवल की थीम क्या है?
उत्तर: लाइफ, लिटरेचर, लेगेसी।