
आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु डॉ. डी. सी. पसबोला सम्मानित
देहरादून, 2 जुलाई 2026। आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. प्रो. डी. सी. पसबोला को प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग मेडिकल ऑफिसर ऑफ द ईयर 2025-26” सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान ओबेरोन ग्रुप एलएलपी, पंजाब द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
ओबेरोन ग्रुप एलएलपी समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करता है। इसी क्रम में आयुर्वेद, योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में डॉ. पसबोला के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
डॉ. डी. सी. पसबोला लंबे समय से आयुर्वेद, योग और ध्यान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनकी समर्पित सेवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
“आउटस्टैंडिंग मेडिकल ऑफिसर ऑफ द ईयर 2025-26” सम्मान प्राप्त होने पर चिकित्सा, आयुर्वेद एवं योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पसबोला भविष्य में भी अपने ज्ञान, अनुभव और सेवाभाव से समाज को स्वस्थ, जागरूक और निरोग बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube को भी सब्सक्राइब करें।