Uttarakhand News

अल्मोड़ा बस दुर्घटना में प्रशासन ने जारी की घायलों और मृतकों की सूची

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस

अल्मोड़ा जिले के मरचूला क्षेत्र में नैनीडांडा से रामनगर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह हुआ, जब गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस किनाथ मल्ला गढ़वाल से होते हुए सिरखेत, बिरखेत, मँजेडा बैण्ड, पड़सोली और भिरंण खाल जैसे क्षेत्रों से गुजर रही थी। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घटनास्थल पर घायल और मृतकों की पहचान कर उनकी सूची जारी की है।

प्रशासन ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के परिवारों को दुख की इस घड़ी में प्रशासनिक मदद और सहारा देने का आश्वासन भी दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी इस सूची में सभी हताहत लोगों की जानकारी दी गई है, ताकि उनके परिजन आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकें।

हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और सहनशक्ति दे।

अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

2 responses to “अल्मोड़ा बस दुर्घटना में प्रशासन ने जारी की घायलों और मृतकों की सूची”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *