Uttarakhand IAS IPS Transfer: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अफसरों (कुल 17) के प्रभार बदलने के साथ ही पुलिस विभाग में 17 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, सेनानायक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
किस जिले को मिला नया कप्तान?
- ऊधमसिंहनगर: मणिकांत मिश्रा (पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से एसएसपी)
- नैनीताल: अर्पण यदुवंशी (सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी)
- पौड़ी: देवेंद्र पींचा (सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से एसएसपी)
- चमोली: अमित श्रीवास्तव द्वितीय (पुलिस मुख्यालय से एसपी)
अन्य प्रमुख तबादले
- मंजूनाथ टीसी: एसएसपी नैनीताल से सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
- अजय गणपति कुमार: एसएसपी ऊधमसिंहनगर से कमांडेंट एसडीआरएफ
- सर्वेश पंवार: एसएसपी पौड़ी से पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय
- श्वेता चौबे: एसएसपी टिहरी से सेनानायक आईआरबी द्वितीय
- पंकज भट्ट: सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी से सेनानायक आईआरबी प्रथम, बेलपड़ाव
- अमित श्रीवास्तव प्रथम: एसपी सीआईडी सेल देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना
- विशाखा अशोक भदाणे: कमांडेंट आईआरबी द्वितीय से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
- जितेंद्र मेहरा: पुलिस अधीक्षक बागेश्वर से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
मणिकांत मिश्रा और श्वेता चौबे पर फिर भरोसा
सरकार ने ऊधमसिंहनगर के लिए एक बार फिर आईपीएस मणिकांत मिश्रा पर भरोसा जताया है, जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को दोबारा आईआरबी द्वितीय का कमांडेंट बनाया गया है।
चुनाव से पहले क्यों अहम?
2027 विधानसभा चुनाव से पहले जिलों में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को दुरुस्त करने के लिहाज़ से यह फेरबदल अहम माना जा रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार अपनी प्रशासनिक टीम को तैयार कर रही है।
उत्तराखंड की ताज़ा खबरों के लिए Kedar Times के उत्तराखंड समाचार सेक्शन से जुड़े रहें।
