रुद्रप्रयाग। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्तकाशी पुलिस ने एक युवक को स्कूटी से अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद की है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली गुप्तकाशी पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली।
स्कूटी की तलाशी में मिली 17 बोतल शराब
पुलिस के अनुसार स्कूटी संख्या UK13-7613 की तलाशी लेने पर उसमें से 17 बोतल मैकडॉवेल व्हिस्की बरामद हुई। शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब और स्कूटी दोनों को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोविन शाही निवासी ग्राम जारजी, थाना कालीकाखेतु, जिला जुमला (नेपाल) तथा वर्तमान निवासी सीतापुर, थाना सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 25/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियान रहेगा जारी
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मुख्य मार्गों, ढाबों, होटलों और संदिग्ध स्थानों पर नियमित चेकिंग की जा रही है।
इसे भी पढ़ें
- Kedarnath Ropeway: रोजगार के मुद्दे पर 19 जुलाई को गुप्तकाशी में महापंचायत
- मानसून के बीच अलर्ट पर रुद्रप्रयाग, 36 हेलीपैड और SOS नेटवर्क तैयार
- रुद्रप्रयाग में दो सरकारी स्कूलों में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड से जुडी तमाम जानकारी और पल-पल की घटना के लिए हमारे फेसबुक पेज फॉलो करें, और घूमने का शोक है तो हमारे ट्रेवल व्लॉगस भी पढ़ें।
