Uttarakhand News

रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 14 सदस्यों ने ली शपथ, दो सदस्य रहे अनुपस्थित

रुद्रप्रयाग: जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 14 सदस्यों ने ली शपथ, दो सदस्य रहे अनुपस्थित

रुद्रप्रयाग। गुलाबराय स्थित रुद्राक्ष सभागार में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 14 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

अध्यक्ष–उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

समारोह में सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष पूनम कठैत ने उपाध्यक्ष रितु नेगी और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।

जिन सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया उनमें – अमित कुमार मैखंडी, ग्यालू लाल, गंभीर बिष्ट, प्रीति पुष्पवाण, जयवर्धन कांडपाल, सरोज देवी, निर्मला बहुगुणा, भारत भूषण भट्ट, संपंन नेगी, विमला देवी, पवन कुमार, किरन नौटियाल, सुबोध बगवाड़ी, किरन देवी आदि शामिल रहे।

हालाँकि, इस दौरान दो सदस्य शपथ नहीं ले पाए। कंडारा वार्ड से निर्वाचित अजयबीर सिंह भंडारी का नाम दो अलग-अलग वोटर लिस्ट (देहरादून व रुद्रप्रयाग) में दर्ज पाए जाने से कोर्ट के आदेश पर उन्हें शपथ ग्रहण से रोक दिया गया। वहीं बजीरा वार्ड से निर्वाचित सदस्य विमला बुटोला खराब स्वास्थ्य के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सकीं।

सबसे कम उम्र की उपाध्यक्ष

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं रितु नेगी वर्तमान में केवल 24 वर्ष की हैं। उन्हें अब तक की सबसे कम उम्र की उपाध्यक्ष होने का गौरव हासिल हुआ है। शिक्षित और युवा होने के नाते उनके शपथ ग्रहण को लेकर समारोह में विशेष चर्चा रही।

कार्यक्रम में रहे जनप्रतिनिधि

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, श्रीनगर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी सहित जिले के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महापौर ने जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, शॉल और केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस बार गठित हुई छठी जिला पंचायत समिति में कई अनुभवी प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।

खबर पढ़ें – जिला पंचायत चुनाव परिणाम पर रोक, कंडारा वार्ड से विजयी प्रत्याशी अजयवीर सिंह भंडारी शपथ नहीं ले पाएंगे


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *