Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp

Kedar Times

Uttarakhand No 1 News Website

Primary Menu
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand News
    • Uttarakhand General Knowledge
  • Breaking
  • Health
  • Bollywood
  • Astrology
    • Numerology
    • Vastu
    • Angel Number
    • Aaj Ka Choghadiya
    • Panchang
    • Chalisha
    • House
    • Kundali Yog
    • Mahadasha
    • Nadi Jyotish
    • Rashifal
    • Festival
    • Mantra
    • Vart Katha
    • Stortam
    • Transit
    • Temples
    • Weekly Horoscope
  • Sports
  • Yojana
  • Shubh Muhurat
  • Blog
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand News
    • Uttarakhand General Knowledge
  • Breaking
  • Health
  • Bollywood
  • Astrology
    • Numerology
    • Vastu
    • Angel Number
    • Aaj Ka Choghadiya
    • Panchang
    • Chalisha
    • House
    • Kundali Yog
    • Mahadasha
    • Nadi Jyotish
    • Rashifal
    • Festival
    • Mantra
    • Vart Katha
    • Stortam
    • Transit
    • Temples
    • Weekly Horoscope
  • Sports
  • Yojana
  • Shubh Muhurat
  • Blog
Live
  • Home
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News
  • रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ मन्दिर परिसर में तारबाड़, शीतकाल में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी
  • Uttarakhand News

रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ मन्दिर परिसर में तारबाड़, शीतकाल में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी

Deepak Bisht November 10, 2024 1 min read
4
रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ मन्दिर परिसर में तारबाड़, शीतकाल में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी

रुद्रप्रयाग के तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम में शीतकाल के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मन्दिर परिसर की सीमाओं के चारों ओर तारबाड़ कर दी गई है। मन्दिर समिति ने स्पष्ट किया है कि अब शीतकाल में चन्द्रशिला जाने वाले पर्यटक और प्रकृति प्रेमी मन्दिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह कदम मन्दिर की पवित्रता, सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। समिति के प्रबंधक बलवीर नेगी ने बताया कि मन्दिर के अधिकारी-कर्मचारियों के आवासों, भंडार गृह और अतिथि गृह की सीमाओं पर भी सुरक्षा के मद्देनजर तारबाड़ की गई है ताकि अनधिकृत प्रवेश और पर्यटकों द्वारा फैलने वाली गंदगी पर नियंत्रण रखा जा सके।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों की आय में बढ़ोतरी, स्वरोजगार को मिला प्रोत्साहन

कपाट बंद होने के बाद भी पर्यटक अक्सर चन्द्रशिला के शिखर पर बर्फबारी और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं, जिसके चलते वे मन्दिर परिसर में भी प्रवेश कर जाते थे। पर्यटकों द्वारा छोड़े गए कूड़े-कचरे से मन्दिर परिसर में गंदगी फैल रही थी और मन्दिर की पवित्रता पर विपरीत असर पड़ रहा था। इस बार कपाट बंद होने के तुरंत बाद तारबाड़ कर मन्दिर परिसर को पूरी तरह सुरक्षित किया गया है।

मन्दिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर समिति के तीन कर्मचारी अब भी तुंगनाथ धाम में तैनात रहेंगे। ये कर्मचारी मन्दिर परिसर के साथ-साथ अतिथि गृह और अधिकारियों के आवासों की भी सुरक्षा करेंगे। समिति का यह कदम मन्दिर परिसर की पवित्रता और स्वच्छता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

भगवान तुंगनाथ के कपाट 4 नवंबर को परंपरागत रीति से बंद किए गए थे, जिसके बाद 7 नवंबर को भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में लाया गया। अब भगवान तुंगनाथ शीतकाल के दौरान मक्कूमठ में ही विराजमान रहेंगे और वहां पूजा-अर्चना होगी।

 

 


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें

About The Author

Deepak Bisht

Hi, I am Deepak – a journalist, passionate blogger, and writer with over 10 years of experience in content writing and journalism. Over the years, I have worked with some reputed news portals and blogs as both a permanent writer and a freelance contributor.

My books are available on Amazon Kindle, and through my writing, I aim to blend storytelling with real issues and cultural narratives.

I also run dedicated platforms about Uttarakhand, including wegarhwali.com, uttarakhandheaven.in, and uttarakhandtrending.click, where I share stories, updates, and insights about the region.

You can also watch me on Kedartimes and join me on my vlogging journey through my Wegarhwali YouTube channel 😃. Don’t forget to connect with me on Facebook for regular updates and discussions.

See author's posts

Tags: rudraprayag news तुंगनाथ मन्दिर

Post navigation

Previous: बड़ासी ग्राड गांव में रामलीला की अनोखी परंपरा, पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने किया शुभारंभ
Next: Uttarakhand News: हल्द्वानी में नंबर प्लेट का ऐसा क्रेज, पसंदीदा नंबर को खर्च रहे लाखों

4 thoughts on “रूद्रप्रयाग: तुंगनाथ मन्दिर परिसर में तारबाड़, शीतकाल में पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी”

  1. Pingback: Uttarakhand News: हल्द्वानी में नंबर प्लेट का ऐसा क्रेज, पसंदीदा नंबर को खर्च रहे लाखों
  2. Pingback: टिहरी के बमणगांव में 9 दिवसीय पांडव महायज्ञ का विधि-विधान से समापन, प्रवासी ग्रामीणों का उमड़ा सै
  3. Pingback: बड़ासी ग्राड गांव में रामलीला की अनोखी परंपरा, पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने किया शुभारं
  4. Pingback: टिहरी में इस तरीक लगेगा पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप, घर के नजदीक मिलेगा पासपोर्ट सेवा का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Stories

1 min read
  • Uttarakhand News

अरकु की वादियों से दुनिया के प्यालों तक

Kedar Times Desk February 12, 2026
1 min read
  • Uttarakhand News

उत्तराखंड के पत्रकारों का टीयू-142 विमान संग्रहालय, विशाखापत्तनम में भ्रमण

Kedar Times Desk February 10, 2026
1 min read
  • Uttarakhand News

कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर विवाद : एक दुकान, एक नाम और शहर की शांति पर मंडराता सवाल

Triska Singh January 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • HTML Sitemap
  • Kedar Times Monthly E-Magazine
  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • Youtube
  • Whatsapp
Kedar Times© All rights reserved. | MoreNews by AF themes.