केदारनाथ: महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, 5 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

केदारनाथ धाम में 13 अक्टूबर की रात एक महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। महिला, जो केदारनाथ में टेंट संचालन का काम करती है और एक राजनैतिक दल की की पदाधिकारी भी बताई जा रही है, ने आरोप लगाया है कि ग्राम नागजगई, बसुकेदार के रहने वाले राकेश चंद्र शुक्ला ने रात के वक्त उसके टेंट में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास किया।

पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद केदारनाथ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला तब तूल पकड़ा जब दबाव बढ़ा और 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र असवाल ने बताया कि संबंधित आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महिला ने अपनी जान को खतरा बताया है और न्याय की मांग की है। इस घटना ने खासकर उस वक्त राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, जब नवंबर में केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। वहीं हर साल केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय है, जिससे स्थानीय लोगों और भक्तों में रोष बढ़ रहा है।

 

[Read Also – UKPSC Lecturer Recruitment 2024]

 


अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

1 thought on “केदारनाथ: महिला से छेड़छाड़ का प्रयास, 5 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा”

Leave a Comment