
रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मासिक समीक्षा बैठक
रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में बुधवार को पैनल अधिवक्ताओं एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम (LADCS) के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक के दौरान सचिव श्रीमती पायल सिंह ने Chief Legal Aid Defense Counsel से उनके पास लंबित और आवंटित मामलों की संख्या तथा अब तक निस्तारित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा संचालित ट्रायल और रिमांड मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
समीक्षा बैठक में Deputy Legal Aid Defense Counsel के कार्यों का भी गहन मूल्यांकन किया गया। सचिव ने निर्देश दिए कि न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सत्र न्यायालयों में लंबित मामलों की पैरवी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ की जाए। साथ ही मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, साक्ष्यों का गहन अध्ययन करने और न्यायालय में विचाराधीन मामलों में बंदियों का पक्ष मजबूती से रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पात्र व्यक्तियों को समय पर न्याय मिल सके।
बैठक में Assistant Legal Aid Defense Counsel द्वारा किए जाने वाले जेल भ्रमण की भी समीक्षा की गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से जिला कारागार का निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही कारागार में स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों और उनके परिजनों को आवश्यक कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया।
इसके अलावा सचिव महोदया ने पैनल अधिवक्ताओं एवं रिटेनर अधिवक्ताओं की समस्याओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आने वाले पात्र आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और विधिक प्रावधानों के अनुरूप उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube को भी सब्सक्राइब करें।