नगरपालिका रुद्रप्रयाग को मिला नया स्काईलिफ्टर वाहन, जिलाधिकारी और नगरपालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। नगरपालिका रुद्रप्रयाग को एक आधुनिक स्काईलिफ्टर वाहन की सौगात मिली है। शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रतीक जैन एवं नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन का शुभारंभ किया।

नए स्काईलिफ्टर वाहन से नगरपालिका के कार्य और अधिक सुगम व प्रभावी होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह वाहन सफाई व्यवस्था, विद्युत मरम्मत, ऊँचाई पर रखरखाव, होर्डिंग्स लगाने और सजावट संबंधी कार्यों में उपयोगी साबित होगा।

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस वाहन की उपलब्धता से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने वाहन की खरीद के लिए जिलाधिकारी द्वारा दी गई आर्थिक सहायता का आभार व्यक्त किया।

नगरपालिका सभासदों ने भी उम्मीद जताई कि स्काईलिफ्टर से नगरपालिका की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा सहित सभासद रवीना देवी (वार्ड 01), अंकुर खन्ना (वार्ड 02), विनीता देवी (वार्ड 03), सुरेंद्र रावत (वार्ड 04), नमन शर्मा (वार्ड 05), नरेंद्र रावत (वार्ड 06) और किरन पंवार (वार्ड 07) मौजूद रहे।


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Comment