Uttarakhand News

रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान में युवाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान में युवाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं ब्रह्मकुमारी संस्थान रुद्रप्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनएसएस के एकदिवसीय विशेष शिविर का हिस्सा था, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों और युवाओं ने भागीदारी कर समाज को स्वस्थ और जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदान को जीवन रक्षा का सबसे पवित्र कार्य बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की। पैथोलॉजी विभाग के डॉ. मनीष कुमार ने रक्त समूह परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस नोडल अधिकारी श्री श्रीकांत नौटियाल, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. नवीन कुमार महाजन, स्वयंसेवी आदर्श, सन्देश, खुशराज समेत कई छात्रों ने रक्तदान कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कप्रवान और योगेंद्र सिंह ने भी रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया।

इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम और किशोर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) मापा और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए।

दुर्गाधार में आयोजित हुआ विधिक जनजागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गयी कानूनी अधिकारों की जानकारी

तंबाकू उन्मूलन अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें हिमानी कोठियाल प्रथम, साक्षी द्वितीय एवं शालिनी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही समाज को जागरूक और मजबूत बनाती है।

इस अवसर पर एनएसएस सह संयोजक डॉ. अंविता सिंह, माय भारत–रुद्रप्रयाग से क्लाउड कोऑर्डिनेटर विजय वशिष्ठ, तथा अजीता, आकाश कुमार, सलोनी टम्टा, पलक सेमवाल, प्रिया सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग: नदी–नालों से तीन दिन में हटाएँ अवैध अतिक्रमण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *