
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में ‘हर घाट तिरंगा, हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित
रुद्रप्रयाग। 14 अगस्त 2025 को राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे इकाई, माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घाट तिरंगा, हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ. जगमोहन सिंह, एनएसएस इकाई संयोजक श्रीकांत नौटियाल, डॉ. नवीन कुमार महाजन, डॉ. आशीष नौटियाल तथा माय भारत–रुद्रप्रयाग के क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर विजय वशिष्ठ ने कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत नौटियाल ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ग्राम अमसारी में तिरंगा रैली निकाली, घर–घर तिरंगा वितरित किया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर अजीता, सिमरन, प्रिया नौटियाल, रुचि सिंह, हिमानी, कुलदीप सिंह, आदर्श, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन का औचक निरीक्षण: रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सख्त रुख
अगर आपको उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें।