Uttarakhand News

चमोली में औद्योगिक विकास को गति देने एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

चमोली में औद्योगिक विकास को गति देने एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक

चमोली में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

लीज अनुबंध की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला महाप्रबंधक को औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित भूखंडों के लीज अनुबंधों की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में संचालित उद्यमों में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने और इसके स्थलीय निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान
बैठक में कालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज की समस्या पर भी चर्चा की गई। इस पर सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने और आपदा न्यूनीकरण मद से वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजने के निर्देश दिए।

कोटद्वार: मेडिकल स्टोर में छापेमारी, प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री का खुलासा

विद्युत आपूर्ति को लेकर अलग फीडर की मांग
उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए अलग फीडर की मांग की, जिस पर सीडीओ ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महाप्रबंधक उद्योग ने जानकारी दी कि फीडर सेपरेट करने के लिए 28 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे निदेशालय भेजा गया है।

स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा
बैठक के दौरान स्वरोजगार योजनाओं की भी समीक्षा की गई। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और महाप्रबंधक को स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की समस्याओं को चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में महाप्रबंधक उद्योग विक्रम सिंह कुंवर, वन विभाग के एसडीएम प्रियंका सुंडली, लीड बैंक प्रबंधक मनोहर सिंह, खनन विभाग के सर्वेक्षक अनिल नेगी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल, परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार, उद्यमी प्रदीप सिंह पंवार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे

 

उत्तराखंड समाचार: तीर्थयात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 50 से अधिक यात्री सवार


अगर आपको  उत्तराखंड से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे शेयर करें साथ ही हमारे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtubeको भी सब्सक्राइब करें

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *