Kedarnath Yatra in Monsoon: बरसात में केदारनाथ जाना कितना सेफ है? जानिए सड़कों का हाल और ज़रूरी टिप्स

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ की यात्रा इस साल अप्रैल के महीने में शुरू हुई थी। शुरुआत से ही भक्तों में भारी उत्साह देखा गया और अब तक रिकॉर्ड 13 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु बाबा के दर पर माथा टेक चुके हैं। लेकिन, जैसे ही जून और जुलाई का महीना शुरू हुआ, सोशल मीडिया पर पहाड़ों के वीडियो देखकर यात्रियों के दिमाग में एक ही सवाल घूम रहा है- क्या बरसात में केदारनाथ जाना सुरक्षित है? (Is it safe Kedarnath Yatra in Monsoon?) क्या हमें इस मानसून सीजन में बाबा के धाम की यात्रा प्लान करनी चाहिए?

एक स्थानीय नागरिक और न्यूज़ रिपोर्टर होने के नाते, आज मैं आपको इस ब्लॉग में देहरादून या दिल्ली के दफ्तर से नहीं, बल्कि केदारघाटी की असली जमीनी हकीकत बताने जा रहा हूँ। चलिए आपके सभी सवालों के जवाब सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं।

📌 इस ग्राउंड रिपोर्ट की मुख्य बातें (Highlights)

  • मौसम का हाल: मानसून के कारण केदारघाटी में मौसम पल-पल बदल रहा है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही挂।
  • सड़कों की स्थिति: गुप्तकाशी से गौरीकुंड के बीच 46 संवेदनशील डेंजर ज़ोन एक्टिव हैं, जहाँ लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है।
  • हेलीकॉप्टर सेवा: भारी कोहरे और बारिश की वजह से मानसून सीजन में हेली सेवा पूरी तरह बंद (स्थगित) है।
  • पैदल मार्ग: गौरीकुंड से धाम के 16-18 किमी ट्रैक पर फिसलन और कीचड़ काफी बढ़ गया है।

1. Kedarnath Weather Update Live: मानसून में केदारघाटी के मौसम का हाल

जब हम बरसात में पहाड़ों की यात्रा की बात करते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती खुद यात्रा नहीं, बल्कि मौसम के कारण होने वाले भूस्खलन (Landslides), नदियों का अचानक उफान पर आना और लंबे रोड ब्लॉक (जाम) होते हैं।

चूंकि अभी जुलाई का महीना चल रहा है और यदि आप Kedarnath weather today या यहाँ का तापमान सर्च कर रहे हैं, तो मैं आपको बता दूँ कि इस समय पहाड़ों में मौसम पूरी तरह से अनिश्चित है। जुलाई की शुरुआत होते ही लगातार बारिश का दौर जारी है और आसमान को जैसे बिल्कुल आराम नहीं है। थोड़ी देर के लिए धूप खिलती है और फिर अचानक काले बादल बरसने लगते हैं।

2. Sonprayag to Kedarnath Road Condition Right Now: सड़कों की क्या स्थिति है?

) भी काफी गिर जाता है और रात में अच्छी-खासी ठंड हो जाती है। मेरी आपको सलाह है कि घर से निकलने से पहले मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट पर जाकर डेली वेदर रिपोर्ट और चेतावनी ज़रूर चेक कर लें। वैसे तो बरसात में पहाड़ों में घूमना समझदारी नहीं मानी जाती, लेकिन प्रकृति के खूबसूरत और हरे-भरे नज़ारे देखने का असली मौका भी यही सीजन होता है।

3. Is Helicopter Service Available in Monsoon in Kedarnath?

अगर आप इस समय आ रहे हैं, तो सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच सड़कों की स्थिति भूस्खलन की वजह से काफी संवेदनशील बनी हुई है। प्रशासन लगातार मलबा हटाकर रास्ते ठीक करने में जुटा है।

  • मुनकटिया क्षेत्र की स्थिति: यात्रा मार्ग पर मुनकटिया (Munkatiya) एक ऐसा इलाका है जो हमेशा दिक्कत पैदा करता है। इस समय भी यहाँ काम चल रहा है और इसके आसपास नए लैंडस्लाइड ज़ोन बन रहे हैं।
  • गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक 46 डेंजर ज़ोन: आपको जानकर हैरानी होगी कि गुप्तकाशी से लेकर गौरीकुंड के बीच ही लगभग 46 ऐसे संवेदनशील डेंजर ज़ोन बन चुके हैं, जो भारी बारिश होते ही एक्टिव हो जाते हैं और ऊपर से पत्थर गिरने लगते हैं।
  • सिरोबगड़ (Sirobagad) को न भूलें: रुद्रप्रयाग ज़िले में एंट्री करने से पहले, धारी देवी मंदिर के आगे स्थित सिरोबगड़ लैंडस्लाइड ज़ोन को मत भूलिएगा। यह ज़ोन बरसात में अक्सर बंद हो जाता है। हालांकि, यहाँ लोक निर्माण विभाग की जेसीबी (JCB) मशीनें 24 घंटे तैनात रहती हैं जो मलबे को तुरंत साफ करती हैं, लेकिन फिर भी रास्ता खुलने में समय लग ही जाता है। अच्छी खबर यह है कि सरकार ने सिरोबगड़ के ट्रीटमेंट के लिए बजट पास कर दिया है, लेकिन इसे पूरी तरह ठीक होने में करीब 2 साल का समय लगेगा। तब तक हमें इसी रास्ते से संभलकर निकलना होगा।

🔔 लाइव न्यूज़ अपडेट: अगर आप Kedarnath Yatra in Monsoon जैसे केदारघाटी की सड़कों और पल-पल की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो हमारी न्यूज़ वेबसाइट KedarTimes और इसके फेसबुक पेज को तुरंत फॉलो कर लीजिए। हम ग्राउंड से लगातार लाइव अपडेट्स शेयर करते रहते हैं।

4. Kedarnath Trek Difficulty in Rainy Season: पैदल मार्ग की चुनौतियाँ

सड़कों के बाद यात्रियों का अगला सबसे बड़ा सवाल होता है कि—क्या मानसून में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा चालू रहती है?

तो भाइयों, इसका सीधा जवाब है—नहीं। मानसून की शुरुआत होते ही सुरक्षा कारणों से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है, जो अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। वैसे भी व्यावहारिक रूप से बरसात के मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ाना संभव नहीं होता, क्योंकि पहाड़ों में इस समय बहुत भारी कोहरा (Fog) और धुंध छा जाती है। अब जब बारिश थमेगी और आसमान पूरी तरह साफ होगा, तभी हेली सेवा दोबारा शुरू हो पाएगी। इसकी बुकिंग और ट्रेवल गाइडलाइंस (Kedarnath helicopter booking travel guidelines) की अगली अपडेट मैं अपने आने वाले ब्लॉग्स में दे दूँगा, इसलिए जुड़े रहिएगा।

4. Kedarnath Trek Difficulty in Rainy Season: पैदल मार्ग की चुनौतियाँ

मान लेते हैं कि आप बहुत लकी (Lucky) रहे, आपकी किस्मत ने साथ दिया, आसमान साफ हो गया और सारे रोड ब्लॉक खुलने के बाद आप गौरीकुंड पहुँच गए। अब सवाल आता है कि बारिश के मौसम में केदारनाथ का पैदल ट्रैक कितना कठिन हो जाता है? (Kedarnath trek difficulty level in rain)

इसका जवाब है कि चुनौतियां काफी बढ़ जाती हैं। लगातार होने वाली बारिश के कारण पूरे 16 से 18 किलोमीटर के पैदल रास्ते (Kedarnath trek distance) पर बहुत ज़्यादा फिसलन हो जाती है। इसके अलावा, इस मौसम में घोड़े-खच्चर और कांडी-डंडी वाले भी बहुत कम बचते हैं।

लेकिन इसका एक सकारात्मक पहलू भी है: ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए बारिश का मौसम अच्छा भी होता है। कड़कती धूप न होने के कारण आपको गर्मी नहीं लगेगी, चढ़ाई चढ़ते समय शरीर में जो डिहाइड्रेशन या बर्निंग होती है, वो शांत रहेगी और आप ठंडे-सुहावने मौसम में मजे से यात्रा कर पाएंगे। मैंने खुद बरसात के मौसम में ‘मदमहेश्वर जी’ की यात्रा की थी और मुझे बहुत आनंद आया था।

सावधानी कहाँ बरतनी है? गौरीकुंड से लेकर छोटी लिंचोली तक का जो हिस्सा है, वहां ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने (Shooting Stones) का खतरा सबसे ज़्यादा रहता है। इसलिए हमेशा समझदारी से चलें, रास्ते में प्रशासन द्वारा की जा रही अनाउंसमेंट (घोषणाओं) को ध्यान से सुनें और जबरदस्ती आगे बढ़ने की गलती बिल्कुल न करें।

5. Best Time to Visit Kedarnath After Monsoon: अगर अभी न आएं तो कब आएं?

अगर आप मानसून के खतरों से बचना चाहते हैं, तो आपके दिमाग में यह सवाल आना लाज़मी है कि केदारनाथ जाने का सबसे बेस्ट महीना कौन सा है? (Best month to visit kedarnath)

मेरी राय में मानसून के ठीक बाद यानी अगस्त के आखिरी हफ्ते से लेकर पूरा सितंबर और अक्टूबर का महीना बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे स्वर्णिम समय होता है। इस दौरान:

  • मौसम बिल्कुल साफ और सुहावना हो जाता है।
  • सड़कें पूरी तरह खुली और सुरक्षित मिलती हैं।
  • धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ मानसून से पहले के मुकाबले काफी कम होती है, जिससे आप बहुत शांति से बाबा केदार के दिव्य दर्शन कर सकते हैं।

सुरक्षा के लिहाज से मानसून के बाद यात्रा करना ही सबसे सही फैसला है, बाकी बाबा के बुलावे पर तो आपको कौन रोक सकता है, आस्था के आगे सब नतमस्तक है।

आज-कल केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या (Kedarnath Yatra in Monsoon)

इन दिनों भारी बरसात और डर के कारण यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई है। रोज़ाना 2 हजार से भी कम लोग धाम पहुँच रहे हैं। आपको यह लॉजिक भी समझना होगा कि जब इस मौसम में देश के बड़े-बड़े शहर डूब रहे हैं, तो पहाड़ों में सुरक्षा की चिंता होना स्वाभाविक है।

लेकिन अगर आप इस मानसून सीजन में उत्तराखंड घूमना ही चाहते हैं, जहां आपको सुरक्षा के साथ-साथ 10 में से 10 नंबर का मजा मिले, तो आप चोपता (Chopta Mini Switzerland) आ सकते हैं। बस अपने साथ कुछ एक्स्ट्रा छुट्टियां लेकर आइएगा ताकि मौसम या रोड बंद होने पर परेशानी न हो। चोपता के बारे में हम इस ब्लॉग (Why Chopta Is Better Than Shimla During Monsoon (2026 Travel Guide) में विस्तार से बात करेंगे।

 डेली लाइव व्लॉग्स और अपडेट्स के लिए यहाँ जुड़ें:

आपकी सुविधा के लिए, मैंने Kedarnath Yatra in Monsoon जैसे इस ब्लॉग की तरह अपने WeGarhwali फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर डेली व्लॉग्स डालना शुरू कर दिया है। वहां मैं हर दिन केदारनाथ यात्रा मार्ग की लाइव तस्वीरें और मौसम का हाल वीडियो के माध्यम से दिखाता हूँ। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अभी फॉलो और सब्सक्राइब कर लें ताकि आपसे Kedarnath Yatra in Monsoon कोई ज़रूरी अपडेट न छूटे:

  • यूट्यूब चैनल लिंक: [YouTube लिंक]
  • फेसबुक पेज लिंक: [ WeGarhwali FB पेज का लिंक]

चलो भाइयों, शुभ यात्रा! बाबा केदार आपकी यात्रा मंगलमय करें। जय केदार!

About The Author

Leave a Comment