Site icon Kedar Times

UP Sipahi Bharti New Calender 2025: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को 2025 में योगी सरकार का 40 हजार पदों का बड़ा तोहफा

UP Sipahi Bharti New Calender 2025: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को 2025 में योगी सरकार का 40 हजार पदों का बड़ा तोहफा

UP Sipahi Bharti New Calender 2025: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को 2025 में योगी सरकार का 40 हजार पदों का बड़ा तोहफा

UP Sipahi Bharti New Calender 2025: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हालांकि, सिपाही भर्ती परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित हो चुकी है और उसका परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही डीवीपीएसटी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) भी प्रारंभ हो चुका है। लेकिन जो अभ्यर्थी परीक्षा में असफल हो चुके थे, उनके लिए योगी सरकार की ओर से एक बड़ी राहत और उम्मीद की किरण दी गई है।

सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 10 फरवरी से शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के अनुसार, आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 10 फरवरी 2023 से प्रस्तावित है। खास बात यह है कि जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और डीवीपीएसटी दोनों में असफल रहे हैं, उनके लिए भी सरकार ने एक नया अवसर प्रदान किया है। इस खुशखबरी से असफल अभ्यर्थियों में 40 हजार पदों को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है।

UP Sipahi Bharti New Calender 2025 Latest News Today

उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों के लिए चल रही सिपाही भर्ती प्रक्रिया तेजी से संपन्न होने की ओर है। यह प्रक्रिया फरवरी और मार्च 2025 के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दौड़ के आयोजन के साथ पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने घोषणा की है कि इस वर्ष 2025 में ही सिपाही के 40,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जो पिछली परीक्षा में असफल रहे थे। नई भर्ती प्रक्रिया के लिए बोर्ड ने दिशा-निर्देश तैयार कर लिए हैं।

UP Sipahi Bharti New Calender 2025 Today News

वर्तमान सिपाही भर्ती के तहत फिजिकल और मेडिकल परीक्षण फरवरी और मार्च 2025 में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को तुरंत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, मई या जून 2025 तक नई सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके तहत 12वीं पास उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर मिलेगा। इसी वर्ष के अंत तक परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों को फिर से अपनी योग्यता साबित करने का मौका दिया जाएगा। 60244 पदों की वर्तमान भर्ती में असफल रहे उम्मीदवारों को नई भर्ती में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह योगी सरकार की एक बड़ी पहल है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

UP Sipahi Bharti New Calender 2025 के महत्वपूर्ण बिंदु

  1. फरवरी-मार्च 2025: वर्तमान भर्ती प्रक्रिया का समापन।
  2. मई-जून 2025: नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन।
  3. 40,000+ पद: नई सिपाही भर्ती का अनुमान।
  4. 12वीं पास उम्मीदवार: आवेदन करने के पात्र।

यह खबर उन सभी उम्मीदवारों के लिए राहत और नई उम्मीद लेकर आई है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।

UP Police SI 2025 exam New Calender: उत्तर प्रदेश पुलिस SI के 6 हजारों पदों पर नई भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

UP Police Constable Exam 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा इस माह होगी आयोजित, भर्ती बोर्ड का फैसला

अगर आपको यूपी पुलिस भर्ती 2025 से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

Exit mobile version