Site icon Kedar Times

NEET UG 2025 Good News: NTA ने दी महत्वपूर्ण सूचना, रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा ऐलान

NEET UG 2025 Good News: NTA ने दी महत्वपूर्ण सूचना, रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा ऐलान

NEET UG 2025 Good News: NTA ने दी महत्वपूर्ण सूचना, रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा ऐलान

NEET UG 2025 Good News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। NTA ने अधिकारिक नोटिस जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन में अब APAR ID (ऑटोमेटिक परमानेंट अकादमिक रिकॉर्ड) की आवश्यकता नहीं होगी। पहले APAR ID अनिवार्य बताई गई थी, लेकिन अब नई सूचना के अनुसार इसके बिना भी आवेदन किया जा सकता है।

पिछले नोटिस में, 14 जनवरी 2025 को, छात्रों से अपनी आधार डिटेल्स अपडेट करने और APAR ID जोड़ने का निर्देश दिया गया था। इससे कई उम्मीदवारों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। अब NTA ने स्पष्ट किया है कि APAR ID के बिना भी नीट यूजी फॉर्म भरा जा सकता है।

NEET UG 2025: APAR ID के बारे में जानकारी

APAR ID का मतलब है ऑटोमेटिक परमानेंट अकादमिक रिकॉर्ड, जिसे केंद्र सरकार की “वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी” योजना के तहत लागू किया गया है। इस आईडी के जरिए हर छात्र को 12 अंकों की एक यूनिक आईडी दी जाती है, जो उनकी शैक्षणिक पहचान को सुरक्षित और स्थायी बनाती है। हालांकि, NTA ने स्पष्ट किया है कि NEET UG 2025 के लिए APAR ID अनिवार्य नहीं होगी।

NEET UG 2025 परीक्षा का प्रारूप और तारीख

NTA के अनुसार:

  • परीक्षा मोड: NEET UG 2025 परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में आयोजित होगी।
  • परीक्षा तारीख: 5 मई 2025।
  • शिफ्ट: परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित होगी।

यह परीक्षा MBBS, BAMS, BHMS, BDS, और BVSc & AH जैसे मेडिकल और स्वास्थ्य से जुड़े कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

NEET UG 2025 का नोटिफिकेशन कब आएगा?

NTA के मुताबिक, NEET UG 2025 का नोटिफिकेशन फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। साथ ही, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे।

महत्वपूर्ण: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी डिटेल्स को समय रहते अपडेट कर लें और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

यह खबर उन छात्रों के लिए राहत भरी है जो APAR ID की अनिवार्यता को लेकर परेशान थे। अधिक जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

NEET UG 2025 New Calender: NTA ने जारी की नीट यूजी 2025 को लेकर बड़ी सूचना, नोटिफिकेशन से जुड़ी खुशखबरी

APAAR ID: NTA ने NEET UG 2025 के लिए जिस APAAR ID की बात की है उसके बारें में जानें कैसे बनती है?

NEET UG 2025 Registration Process: NTA ने NEET UG 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए ‘APAAR ID’ इंटीग्रेशन की घोषणा की!

अगर आपको नीट यूजी 2025 से सम्बंधित यह पोस्ट अच्छी  लगी हो तो इसे Facebook | Twitter | Instagram व | Youtube शेयर करें। 

Exit mobile version