31 मई को चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव होना है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बने इसके लिए मुख्यसेवक के रूप में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक केलाश गहतोडी, भाजपा के जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, नारायण सिंह, सुभाष बगोली, पूरन महर, हरीश हैसियत, अमजद हुसैन, दीनदयाल अग्रवाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।