हरिद्वार: सोशल मीडिया में आजकल एक वीडियो ने धमाल मचा रखा है। ऐसा वीडियो जिसने भी उसे देखा दंग रह गया, इस वीडियो को देख लोग हैरान भी हैं और हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं। यह वीडियो एक 70 साल की बुजुर्ग महिला का है। जो हरिद्वार के हर की पैड़ी पर पुल से गंगा नदी में कूद रही है, और फिर कूदने के बाद तैर कर खुद ही किनारे भी पहुंच रही है।
हर की पैड़ी के पुल से गंगा नदी में एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी, दादी को गंगा नदी में छलांग लगाते देख सब हैरान रह गए। 70 साल की यह दादी हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। वह गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आई थी वीडियो में उनके साथ एक युवक भी नजर आ रहा है। जो दादी को कूदने की जगह तक पहुंचा रहा है। 70 साल की उम्र में जो हिम्मत और ताकत उनमें है, उसे देख लोग हैरान हैं। जिस उम्र में बुजुर्ग ठीक से चल भी नहीं सकते और घर पर आराम करते हैं, उस उम्र में दादी ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी। केवल छलांग ही नहीं लगाई बल्कि खुद तैरकर किनारे भी पहुंच गई। हर की पैड़ी पर जो लोग स्नान करने आते हैं, वह किनारे पर ही जंजीरों को पकड़कर नहाते हैं। लेकिन दादी ने ऐसा स्टंट मारा की वह भी देशभर में वायरल हो गई।